न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीमा क्षेत्र में खुशखबरी, UIIC में होगी 100 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

बीमा क्षेत्र में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर आई है। सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक सेक्टर) की बीमा कंपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 5:07:45

बीमा क्षेत्र में खुशखबरी, UIIC में होगी 100 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

बीमा क्षेत्र में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर आई है। सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक सेक्टर) की बीमा कंपनी युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने विभिन्न विभागों में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) स्केल 1 के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

कंपनी की ओर से बुधवार (23 अगस्त) को जारी विज्ञापन के अनुसार लीगल स्पेशलिस्ट, अकाउंट्स/फाईनेंस स्पेशलिस्ट, कंपनी सेक्रेटरी, एक्चुरी, डॉक्टर, इंजीनियर और एग्रीकल्चर स्पेशलिस्ट के तौर पर प्रशासनिक अधिकारी के कुल 100 पदों पर नियमित आधार पर भर्ती की जानी है।

युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस द्वारा विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.inपर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से एप्लाई कर सकते हैं।

ये है निर्धारित शुल्क

आवेदन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा और फिर पंजीकृत डिटेल से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1000 रुपए (GST अतिरिक्त) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपए ही है। एप्लीकेशन प्रोसेस आज गुरुवार से शुरू हो चुका है। उम्मीदवार निर्धारित लास्ट डेट 14 सितंबर तक एप्लाई कर सकेंगे।

ये है शैक्षणिक और आयु सीमा के मानदंड

युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में AO भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को रिक्तियों से संबंधित विषय में UG/PG डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आयु 31 मार्च को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। ज्यादा जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन देखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?