न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UCO Bank : 544 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों को इस दिन तक मिलेगा मौका

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक यूको बैंक ने विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में स्थित ब्रांचों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 5:38:57

UCO Bank : 544 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों को इस दिन तक मिलेगा मौका

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक यूको बैंक ने विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में स्थित ब्रांचों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक की ओर से 2 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 544 अप्रेंटिस की भर्ती की जानी है। इनमें से सबसे अधिक 85 वेकेंसी पश्चिम बंगाल के लिए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के लिए 47 और ओडिशा के लिए 44 रिक्तियां हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर एक्टिव लिंक से संबंधित एप्लीकेशन पेज पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। यूको बैंक ने आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही शुरू कर दी है। लास्ट डेट 16 जुलाई है। किसी भी वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 को 20 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD, आदि) के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

ऐसे होगा चयन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है।

मिलेगा इतना वेतन

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 15000 रुपए वेतन दिया जाएगा। इसमें से 10500 रुपए बैंक और 4500 रुपए भारत सरकार द्वारा दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइटucobank.com/job-opportunitiesपर जाएं।
- होमपेज पर UCO Bank Apprentice 2024 के लिए दिए गए “Click Here to Apply Online” पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Click Here for New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करें।
- वापस लॉगिन पेज पर आकर “Login” के विकल्प पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने यूको बैंक अपरेंटिस फॉर्म का नया पेज खुलेगा। इस आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी डॉक्युमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी चेक “Submit” पर क्लिक कर दें और भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?