न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UBI : इन 250 पदों पर होगी योग्य उम्मीदवारों की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने वेल्थ मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 6:34:58

UBI : इन 250 पदों पर होगी योग्य उम्मीदवारों की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने वेल्थ मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 25 अगस्त है। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर विजिट करना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एससी उम्मीदवारों के लिए 37, एसटी के लिए 18, ओबीसी के लिए 67, ईडब्ल्यूएस के लिए 25 और सामान्य वर्ग के लिए 103 पद निर्धारित किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से फुल टाइम 3 वर्षीय डिग्री/ एमएमएस, एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीएम/पीजीपीएम की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव भी होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए 1 अगस्त 2025 तक निर्धारित आयु सीमा कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। नियमों के तहत ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट भी मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/PWD कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 177 रुपए का भुगतान करना होगा। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1180 रुपए है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, एप्लीकेशन स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑनलाइन टेस्ट में दो पार्ट शामिल होंगे। प्रश्नों की संख्या 150 होगी। कुल अंक 225 होंगे। एग्जाम की अवधि पर 150 मिनट होगी। इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। इसमें चयनित उम्मीदवार ही ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे। देशभर के 15 राज्यों के अलग-अलग शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। नियुक्ति के बाद 64820 रुपए से लेकर 93960 रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा। डीए, स्पेशल अलाउंस और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा और 2 साल का प्रोबेशन पीरियड होगा।

ऐसे करें आवेदन

- यूनियन बैंक की वेबसाइटwww.unionbankofindia.co.inपर जाएं और "Recruitments" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "UBI Wealth Manager Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन करके बाकी की जानकारी भरें और फोटो, साइन, अंगूठे के निशान की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस भरें।
- आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?