न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TSLPRB : भर्ती अभियान से भरी जाएंगी 1743 वेकेंसी, उम्मीदवारों के लिए इस दिन से खुलेगी एप्लीकेशन विंडो

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने एक नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके तहत तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 6:41:06

TSLPRB : भर्ती अभियान से भरी जाएंगी 1743 वेकेंसी, उम्मीदवारों के लिए इस दिन से खुलेगी एप्लीकेशन विंडो

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने एक नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके तहत तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) में ड्राइवर और श्रमिक पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 8 से 28 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1743 वेकेंसी भरना है। इनमें से 1000 पद ड्राइवर और 743 पद श्रमिकों के लिए निर्धारित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों का 1 जुलाई 2025 तक एसएससी या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ड्राइवर पद के लिए कम से कम 18 महीने तक भारी यात्री मोटर वाहन (HPMV), भारी माल वाहन (HGV) या परिवहन वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। यह लाइसेंस 17 सितंबर 2025 तक मान्य होना आवश्यक है। ड्राइवर के लिए आयु 22 से 35 और श्रमिक के लिए 18 से 30 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

ड्राइवर के लिए अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि तेलंगाना के SC और ST के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 300 रुपए तय है। श्रमिक के लिए अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए तथा तेलंगाना के SC और ST स्थानीय कैंडिडेट्स के लिए 200 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। ड्राइवर पद के लिए वेतनमान 20960 रुपए से 60080 रुपए प्रति माह निर्धारित है, जबकि श्रमिक पद पर चयनित उम्मीदवारों को 16550 रुपए से 45030 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटtgprb.inपर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “Driver/Worker Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पूरा होने पर फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?