न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TN TRB : सहायक प्रोफेसर के 2708 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन तक कर दें आवेदन

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) ने राज्य के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Oct 2025 7:35:11

TN TRB : सहायक प्रोफेसर के 2708 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन तक कर दें आवेदन

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) ने राज्य के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 2708 पदों पर भर्ती की जा रही है, जो तमिलनाडु के उच्च शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़े अभियानों में से एक मानी जा रही है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 10 नवंबर तक चलेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से 61 विषयों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए (एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लिए 50%)। इसके साथ ही उम्मीदवार ने यूजीसी विनियम 2009/2018 के तहत NET/SET/SLET परीक्षा उत्तीर्ण की हो या Ph.D. धारक होना चाहिए। आयु सीमा 1 जुलाई 2025 तक अधिकतम 57 वर्ष निर्धारित है। साथ ही उम्मीदवार को 10वीं या 12वीं में तमिल भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए, अन्यथा नियुक्ति के दो वर्षों के भीतर तमिल भाषा प्रवीणता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

ये है आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है। एससी, एससीए, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 300 रुपए का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार 2019 या 2024 भर्ती चक्र में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें शुल्क में छूट दी गई है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ही स्वीकार किया जाएगा।

ऐसे होगा चयन

चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें विषय-विशेष और तमिल भाषा प्रवीणता से जुड़े प्रश्न होंगे। सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में साक्षात्कार या डेमो क्लास होगी, जिसमें शिक्षण कौशल और विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के संयुक्त आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा संभावित रूप से 20 दिसंबर को होगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले तमिलनाडु टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटtrb.tn.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 के पदों के लिए एप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- आपको रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करना होगा।
- आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आवेदन पूरा होने के बाद ध्यान रखें कि अपने फॉर्म का प्रिंट जरूर निकालें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल