न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC : स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के 2006 रिक्त पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड C एवं D के रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। इस वेकेंसी के जरिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jul 2024 5:40:42

SSC : स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के 2006 रिक्त पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड C एवं D के रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। इस वेकेंसी के जरिए भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हो चुकी है जो 17 अगस्त तक जारी रहेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए ट्रांसक्रिप्शन अंग्रेजी में 50 मिनट एवं हिंदी में 65 मिनट और ग्रुप सी के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट एवं हिंदी में 55 मिनट होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु ग्रेड सी के लिए 30 वर्ष और ग्रेड डी के लिए 27 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2024 के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, PwBD और ESM और सभी महिला उम्मीदवार इस वेकेंसी के लिए फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी। दो घंटे के प्रश्न पत्र में अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन और रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसमें सफल होने वालों का आशुलिपिक टेस्ट होगा। उसके बाद रिक्त पदों के सापेक्ष अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। ग्रेड C स्टेनोग्राफर के लिए चयन होने पर 51000 रुपए प्रति माह तथा ग्रेड D स्टेनोग्राफर के लिए चयन होने पर 36000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम वेबसाइटssc.gov.inपर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Apply बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको Stenographer Grade 'C' and 'D' Examination, 2024 के आगे आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद New User/Register Now लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?