न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC ने MTS और हवलदार भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, भरे जाएंगे 8326 पद, जानें...

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं हवलदार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 5:40:35

SSC ने MTS और हवलदार भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, भरे जाएंगे 8326 पद, जानें...

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं हवलदार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों और CBIC, CBN में 8326 पद भरे जाएंगे। इसमें 4887 पद MTS के एवं 3439 पद हवलदार के शामिल हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार (27 जून) से शुरू हो गई है और 31 जुलाई तक जारी रहेगी। इन पदों पर भर्तियों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए एप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 1 अगस्त तक है। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर 16 और 17 अगस्त को संशोधन किया जा सकता है। भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में कराई जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करने वाले उम्मीदवार एप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। MTS पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। हालांकि हवलदार एवं कुछ MTS पदों के लिए 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षण के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, महिला अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

MTS और हलवदार की परीक्षा एक साथ होगी। इसक प्रश्न पत्र डेढ़ घंटे का होगा। प्रश्न पत्र 45-45 मिनट के दो खंड में होगा। पहले खंड में 20-20 प्रश्न गणित और रीजनिंग के होंगे। दूसरे खंड में 25-25 प्रश्न सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। इसमें सफल होने वाले MTS के अभ्यर्थियों का चयन हो जाएगा जबकि हलवदार का विकल्प देने वालों का फिजिकल और मेडिकल होगा।

इन भाषा में आएगा प्रश्न पत्र

इसका प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा। क्षेत्रीय भाषा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकड़ी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू में परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को पहले से विकल्प देना होगा।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर एप्लाई टैब पर क्लिक करें।
- अब डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फीस जमा करें और सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट