न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC : जीडी कॉन्स्टेबल के 26140 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, ये हैं वेकेंसी की मुख्य बातें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), NIA, SSF में कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) और असम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Nov 2023 5:02:36

SSC : जीडी कॉन्स्टेबल के 26140 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, ये हैं वेकेंसी की मुख्य बातें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), NIA, SSF में कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) और असम राइफल्स परीक्षा 2024 में राइफलमैन (GD) पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुक्रवार (24 नवंबर) से शुरू हो गया। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र 31 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। परीक्षा शुल्क के भुगतान की लास्ट डेट 1 जनवरी 2024 तक है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में संशोधन 4 से 6 जनवरी तक किया जा सकता है।

ये है पोस्ट डिटेल

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के 26140 पदों पर भर्ती की जानी है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) - 6174 पद
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) - 11025 पद
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) - 3337 पद
सशस्त्र सीमा बल (SSB) - 635 पद
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) - 3189 पद
असम राइफल्स (AR) - 1490 पद
सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) - 296 पद

ये है आवेदन शुल्क

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला आवेदकों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के माध्यम से ही किया जाना है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के मुताबिक दी जाएगी।

ये हैं एक्जाम डेट्स

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल लिखित भर्ती परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 1, 5, 6, 7, 11, 12 मार्च 2024 को होगी। भर्ती परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइटssc.nic.inपर जाएं।
- होमपेज पर 'एप्लाई' विकल्प पर क्लिक करें।
- अब कॉन्स्टेबल जीडी पर जाएं और 2024 परीक्षा के लिए आवेदन लिंक खोलें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करें।
- लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क के साथ अपना फॉर्म जमा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?