न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साउथ इंडियन बैंक : इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

साउथ इंडियन बैंक की ओर से जूनियर ऑफिसर/बिजनेस प्रमोशन ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 May 2025 5:52:38

साउथ इंडियन बैंक : इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

साउथ इंडियन बैंक की ओर से जूनियर ऑफिसर/बिजनेस प्रमोशन ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट southindianbank.com पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू होगी। एप्लाई करने की लास्ट डेट 26 मई निर्धारित की गई है। अभी पोस्ट की संख्या घोषित नहीं की गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके साथ ही 30 अप्रैल को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एससी/ एसटी वर्ग को ऊपरी उम्र में 3 वर्ष की छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन फॉर्म के साथ कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें। जनरल कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह राशि 200 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट एवं पर्सनल इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को 3 साल की अवधि के लिए कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर यह अवधि बढ़ाई जा सकती है। चयनितों को 7.44 लाख रुपए वार्षिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटsouthindianbank.comपर जाएं।
- अब भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?