न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI : स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 122 खाली पदों पर की जाएगी भर्ती, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए वेकेंसी निकली है। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 7:11:32

SBI : स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 122 खाली पदों पर की जाएगी भर्ती, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए वेकेंसी निकली है। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlinesbi.sbi/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 2 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

भर्ती अभियान के माध्यम से 122 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

मैनेजर (Credit Analyst) - 63 पद
मैनेजर (Products – Digital Platforms) - 34 पद
डिप्टी मैनेजर (Products – Digital Platforms) - 25 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन और मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें मैनेजर (Credit Analyst) के लिए यह 25 से 35 साल, मैनेजर (Products – Digital Platforms) के लिए 28 से 35 साल और डिप्टी मैनेजर (Products – Digital Platforms) के लिए 25 से 32 साल है। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

कैंडिडेट्स को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। जनरल, OBC, EWS के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है। SC, ST, PwBD निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उन्हें शॉर्टलिस्टिंग, मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा। वेतन की बात करें तो मैनेजर (Credit Analyst) को 85920 से 1,05,280 रुपए, मैनेजर (Products – Digital Platforms) को 85920 से 1,05,280 रुपए और डिप्टी मैनेजर (Products – Digital Platforms) को 64820 से 93960 रुपए प्रति महीने मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.onlinesbi.sbi/पर जाएं।
- होमपेज पर जाने के बाद करिअर टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां करंट ओपनिंग पर क्लिक करें।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, वहां जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस लिंक पर क्लिक कर दें।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, वहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म सबमिट कर दें।
- लास्ट में फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी