Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RSSB : कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, भर्ती के लिए जरूरी जानकारी देखें

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) की ओर से कृषि विभाग के लिए कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 6:29:09

RSSB : कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, भर्ती के लिए जरूरी जानकारी देखें

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) की ओर से कृषि विभाग के लिए कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पद से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। आयोग ने कुल 1100 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 944 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 156 पद हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (कृषि) या बीएससी कृषि उद्यान में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने बीएससी नहीं किया है उन्होंने कक्षा 12वीं कृषि विषय के साथ उत्तीर्ण की हो। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

आधिकारिक अधिसूचना के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 01 जनवरी 2026 के अनुसार 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
ये है आवेदन शुल्क

सामान्य और क्रीमीलेयर OBC/EWS वालों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर OBC/EWS और SC/ST उम्मीदवारों के लिए यह राशि 400 रुपए तय की गई है।

मिलेगा इतना वेतन

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कृषि पर्यवेक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह पै मैट्रिक्स लेवल-5 प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

- RSSB की वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- सिटिजन ऐप (G2C) में रिक्रूटमेंट पोर्टल चुनें और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
- पहली बार रजिस्टर करने के लिए अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तारीख, लिंग, 10वीं की डिटेल और आधार/पैन/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक ID प्रूफ अपलोड करें।
- लॉगिन करके G2C में रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं, OTR नंबर डालकर ऑनलाइन फॉर्म भरें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology