न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSSB : आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्तियों में नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 7:36:45

RSSB : आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्तियों में नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए 1340 और टीएसपी क्षेत्र के लिए 195 पद हैं। इस भर्ती में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी विधाओं में डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 8 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत की जा रही है। सभी पद एक वर्ष या उससे अधिक अवधि के अनुबंध पर होंगे, जो परियोजना अवधि तक ही मान्य रहेंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BAMS, BHMS या BUMS की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 तक कैंडिडेट की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के लिए यह राशि 400 रुपए रखी गई है। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से किया जा सकेगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को चयन के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के रूप में होगी। इन सभी मानकों पर खरा उतरने पर ही नौकरी लगेगी। लिखित परीक्षा 16 दिसंबर को होगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें। अब मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- फिर आवेदन फॉर्म पूरा भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?