न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSSB : VDO के 850 रिक्त पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती में इन बातों पर गौर करना जरूरी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जयपुर की ओर से राज्य में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 रिक्त पदों को भरने

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 6:25:34

RSSB : VDO के 850 रिक्त पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती में इन बातों पर गौर करना जरूरी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जयपुर की ओर से राज्य में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से जारी है। लास्ट डेट 17 जुलाई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर या SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के जरिये ग्राम विकास अधिकारी के कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन या राज्य सरकार की ओर से निर्धारित इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो। कंप्यूटर सर्टिफिकेट/कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/RS CIT कोर्स किया हो। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को राजस्थान की संस्कृति और देवनागरी लिपि हिंदी में कार्य करने का ज्ञान भी होना अनिवार्य है। उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष को पार कर चुका हो और अधिकतम आयु 40 साल है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के साथ सामान्य वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के लिए यह राशि 400 रुपए तय की गई है। दिव्यांगों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना है।

ऐसे होगा चयन

RSSB योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा लेगा। परीक्षा 31 अगस्त को ऑफलाइन (ओएमआर-आधारित) होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 160 प्रश्न होंगे, जिनके लिए कुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा तीन घंटे में पूरी करनी होगी। प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान के संदर्भ में कृषि और आर्थिक संसाधन तथा राजस्थान का इतिहास व संस्कृति से संबंधित सेक्शन शामिल होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले SSO पोर्टलsso.rajasthan.gov.inपर जाकर लॉग इन करें।
- इसके बाद सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करें।
- अब मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?