न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSSB : कंडक्टर के 500 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, कैंडिडेट्स के लिए ये हैं काम की बातें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कंडक्टर 2024 के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 5:54:09

RSSB : कंडक्टर के 500 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, कैंडिडेट्स के लिए ये हैं काम की बातें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कंडक्टर 2024 के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 25 अप्रैल है।

ये है पोस्ट डिटेल

सामान्य : 155 पद
अनुसूचित जाति : 80 पद
अनुसूचित जनजाति : 54 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग : 95 पद
अति पिछड़ा वर्ग : 22 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 45 पद
बारां जिले के सहरिया आदिम जाति के लिए : 3 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

कंडक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ मान्य ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों और अर्ध-स्तरीय श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए तय किया गया है। राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, गैर अर्ध-स्तरीय अनुसूचित जाति, आदिवासी, विकलांग आवेदकों सहित अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 400 रुपए का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करना है।

ऐसे होगा चयन

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), टैबलेट आधारित टेस्ट (TBT) या ऑफलाइन (OMR) परीक्षा आयोजित कर सकता है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- अब होमपेज पर कंडक्टर पद 2024 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और इसे सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?