न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSMSSB : राजस्थान में 10वीं पास के लिए करीब 6000 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से एनिमल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 5934 पदों पर नियुक्तियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 4:54:58

RSMSSB : राजस्थान में 10वीं पास के लिए करीब 6000 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से एनिमल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 5934 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल पदों में से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 5281 जबकि 653 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी। इन पदों पर एप्लाई करने की लास्ट डेट 11 नवंबर है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार साइट देख सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

RSMSSB की ओर से जारी सूचना के अनुसार जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सैकंडरी या इसके समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में काम करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की नॉलेज भी होनी चाहिए।

ये है आयु सीमा

1 जनवरी 2024 को अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनसुार जो अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2020 तक आयु सीमा में थे वे 31 दिसंबर 2024 तक आयु सीमा में माने जाएंगे। आरक्षण का लाभ और आयु सीमा में छूट राजस्थान के मूल निवासियों की ही मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी सहित अन्य श्रेणियों के लिए 400 रुपए फीस तय की गई है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से मान्य होगा।

ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल से जून 2024 के बीच होगा। परीक्षा में 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर तीन घंटे का होगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटेगा। पेपर का लेवल 10वीं स्तर का होगा। कम से कम 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। हर प्रश्न एक नंबर का होगा।

प्रश्न पत्र के पहले भाग में 105 सवाल होंगे जो कि राजस्थान के सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, संस्कृति, कला, करेंट अफेयर्स आदि से होंगे। इस भाग का वेटेज 70 फीसदी होगा। दूसरे भाग में 45 सवाल होंगे जो पशुपालन जैसे देशी नस्लें, कृत्रिम गर्भाधान, दुग्ध दोहन, दूध उत्पादन, कुक्कुट प्रबंधन, पशु आहार, चारा फसलें, स्वस्थ व बीमार पशुओं की पहचान, पशुधन प्रसार आदि से जुड़े होंगे। इसका वेटेज 30 प्रतिशत होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?