न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRC NCR : अप्रेंटिस के 1763 पदों पर निकली भर्ती, जानें-उम्मीदवार कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल उत्तर मध्य रेलवे (RRC NCR) ने अप्रेंटिस के कुल 1763 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और आईटीआई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 7:15:11

RRC NCR : अप्रेंटिस के 1763 पदों पर निकली भर्ती, जानें-उम्मीदवार कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल उत्तर मध्य रेलवे (RRC NCR) ने अप्रेंटिस के कुल 1763 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक RRC NCR की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदकों को 16 सितंबर 2025 तक निर्धारित योग्यता पूरी कर लेनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ एसएससी/मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10+2 प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। तकनीकी योग्यता के रूप में एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 16 सितंबर 2025 तक कम से कम 15 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए और 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5, ओबीसी को 3 तथा बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) के लिए 10 वर्ष की छूट लागू है।

ये है आवेदन शुल्क

एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ट्रांसजेंडर और महिला आवेदकों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, जबकि अन्य सभी अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 100 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

अप्रेंटिस का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची बनाने के लिए मैट्रिक में 50% से अधिक अंक और ITI परीक्षा के अंक का औसत लिया जाएगा। दोनों का समान महत्व होगा। दस्तावेज/प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों के 1.5 गुना तक बुलाया जाएगा। अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो ज्यादा उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी। अगर जन्मतिथि भी समान हो, तो पहले मैट्रिक पास करने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या वाइवा नहीं होगा। अंतिम मेरिट सूची अंकों के आधार पर अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी और इसे यूनिट, ट्रेड और समुदाय के हिसाब से बांटा जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटrrcpryj.orgपर जाएं।
- संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- यदि लागू हो तो रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- फाइनल सबमिट कर सेव कर लें या प्रिंट आउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?