न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRC ECR : अप्रेंटिसशिप के 1149 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर हर बात जानें यहां

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 6:48:18

RRC ECR : अप्रेंटिसशिप के 1149 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर हर बात जानें यहां

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन आज शुक्रवार (26 सितंबर) से शुरू हो गए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें https://ecr.indianrailways.gov.in/पर विजिट करना होगा। कुल 1149 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं व इसके समकक्ष कक्षा 12वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी एवं एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है। फीस ऑनलाइन UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जमा करनी होगी।

ऐसे होगा चयन

सबसे पहले कक्षा 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस आधार पर मेरिट सूची बनेगी। फिर दस्तावेज सत्यापन होगा और अंत में चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। इन सब प्रक्रियाओं में खरा उतरने पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://ecr.indianrailways.gov.in/पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज ONLINE application लिंक पर क्लिक करें।
- अब व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?