न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : टेक्नीशियन के 6238 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, अब उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) टेक्नीशियन के 6238 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए 183 और टेक्नीशियन ग्रेड-III...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 6:30:32

RRB : टेक्नीशियन के 6238 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, अब उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) टेक्नीशियन के 6238 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए 183 और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6055 पद खाली हैं। जो उम्मीदवार अब तक किसी न किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए उन्हें एक और मौका मिल रहा है। दरअसल पहले फॉर्म भरने की लास्ट डेट 27 जुलाई थी। अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है और उम्मीदवार 7 अगस्त रात 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके अलावा नोटिस के मुताबिक करेक्शन विंडो 9 अगस्त को खुलेगी। फीस भुगतान की लास्ट डेट 9 अगस्त रहेगी और कलेक्शन पोर्टल 8 से लेकर 19 अगस्त तक खुला रहेगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/इंस्ट्रूमेंटेशन मे बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। या फिर संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा वाले और इंजीनियरिंग डिग्री वाले फॉर्म भर सकते हैं। टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों के पास आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो यह न्यूनतम 18 वर्ष है। टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 और ग्रेड-1 के लिए 33 वर्ष है। सरकारी नियम के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडबल्यूडी, महिला, अल्पसंख्यक, ईडब्ल्यूएस, ट्रांसजेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपए का भुगतान करना होगा। अन्य कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए यह राशि 500 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन CBT परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I पर नियुक्ति के बाद लेवल 5 के तहत 29200 से लेकर 92300 रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा। टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए चुने जाने पर लेवल 2 के तहत 19900 से लेकर 63200 रुपए प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटwww.rrbapply.gov.inपर क्लिक करें।
- "New Registration" पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, वांछित पद और आरआरबी बोर्ड का चयन करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद फाइनल सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?