न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : 9000 पदों की भर्ती के लिए खत्म होने को है आवेदन का इंतजार, जानें वेकेंसी संबंधी ये बातें

भारतीय रेल के विभिन्न रेलवे जोन में टेक्निशियन ग्रेड-I सिग्नल (1100 पद) और टेक्निशियन ग्रेड-III (7900 पद) के कुल 9 हजार पदों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Mar 2024 5:25:28

RRB : 9000 पदों की भर्ती के लिए खत्म होने को है आवेदन का इंतजार, जानें वेकेंसी संबंधी ये बातें

भारतीय रेल के विभिन्न रेलवे जोन में टेक्निशियन ग्रेड-I सिग्नल (1100 पद) और टेक्निशियन ग्रेड-III (7900 पद) के कुल 9 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से पिछले महीने रोजगार समाचार पत्र में इस संबंध में संक्षिप्त अधिसूचना (CEN 02/2024) जारी की गई थी। बोर्ड अब इस भर्ती के लिए शनिवार (9 मार्च) से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। RRB ने लास्ट डेट 8 अप्रैल घोषित की है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अपने क्षेत्र के संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन पेज पर जाकर एप्लाई कर सकेंगे।

इन 21 बोर्ड की वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन

आवेदक रेल मंत्रालय द्वारा भारतीय रेल के लिए बनाए गए 21 रेलवे भर्ती बोर्ड्स में से किसी भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इन बोर्ड्स में अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी, त्रिवेन्द्रम के नाम शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

भारतीय रेलवे में टेक्नीशियन पद पर भर्ती होने के लिए आवेदक कम से कम 10वीं पास हो। इसके साथ ही NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास अभियार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ये है आयु सीमा

टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए और टेक्नीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

रेलवे टेक्निशियन भर्ती के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 500 रुपए का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि SC, ST, दिव्यांग, थर्ड जेंडर, अल्पसंख्यकों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपए ही है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि वे पहले चरण में आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सम्मिलित होते हैं, तो उन्हें 400 रुपए शुल्क की वापसी की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों के मामले में पूरी फीस वापस हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट