न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RCFL : मैनेजमेंट ट्रेनी के 75 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, चयन होने पर मिलेगा शानदार वेतन

राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 31 मई से शुरू हो चुकी है। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 7:06:22

RCFL : मैनेजमेंट ट्रेनी के 75 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, चयन होने पर मिलेगा शानदार वेतन

राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 31 मई से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 16 जून तक आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rcfltd.com/पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की कुल संख्या 75 है। ऑफिसर ई-1 (फाईनेंस) के लिए 10 और ऑफिसर ई-2 (सेक्रेटेरिएल) के लिए 8 पद खाली हैं। बाकी पद मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हैं।

येहै शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक या सीए की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑफिसर फाइनेंस के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 34 वर्ष है। मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और ऑफिसर (सेक्रेटेरिएल) के लिए 40 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए का भुगतान करना होगा। फीस केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी। एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन भोपाल, दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और अन्य शहरों में हिंदी व अंग्रेजी भाषा में होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे। ऑनलाइन टेस्ट वैटेज 80% और पर्सनल इंटरव्यू का 20% होगा।

मिलेगा इतना वेतन

मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग के दौरान 60000 रुपए मासिक वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण खत्म होने के बाद 83880 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। ऑफिसर ई-1 को 40000 से लेकर 140000 रुपए और ऑफिसर ग्रेड ई-2 को 50000 से लेकर 160000 रुपए प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- आधिकारिक वेबसाइट https://www.rcfltd.com/ पर जाएं।
- होमपेज पर RCFL भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी