न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RBI : इन 28 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें…

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ग्रेड-ए और ग्रेड-बी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 6:37:09

RBI : इन 28 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें…

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ग्रेड-ए और ग्रेड-बी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुल 28 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार (11 जुलाई) से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 31 जुलाई है। भर्ती परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित कराई जाएगी।

ये है पोस्ट डिटेल

आरबीआई में लीगल ऑफिसर के 5 पद, मैनेजर (टेक्निकल सिविल) के 6 पद, मैनेजर (टेक्निकल इलेक्ट्रिकल) के 4 पद, असिस्टेंट मैनेजर राजभाषा के 3 पद और असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकोल्स एंड सिक्योरिटी) के 10 पद रिक्त हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

लीगल ऑफिसर के लिए उम्मीदवारों के पास यूजीसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बार काउंसिल में बतौर एडवोकेट के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। मैनेजर (टेक्निकल सिविल/मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर राजभाषा के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी जरूरी है। आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 21 व 25 वर्ष और अधिकतम आयु 30, 35, 40 निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी व एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।

मिलेगा इतना वेतन

भारतीय रिजर्व बैंक अपने अधिकारियों को आकर्षक वेतन और सुविधाएं प्रदान करता है। ग्रेड A ऑफिसर की सैलरी लगभग 1,22,000 रुपए तथा ग्रेड B ऑफिसर की लगभग 1,49,000 रुपए प्रति माह रहेगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को HRA, DA, मेडिकल अलाउंस और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहलेopportunities.rbi.org.inपर जाएं।
- “RBI Grade A/B Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करके रसीद डाउनलोड करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?