रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट
rbi.org.inपर जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसका मतलब है कि बहुत ज्यादा समय नहीं है। भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर की जाएगी।
ये है पोस्ट डिटेलसामान्य - 07
ओबीसी - 03
एसटी - 02
ईडब्ल्यूएस - 01
ये है शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस, एमडी की डिग्री होनी चाहिए। जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डिग्री के साथ दो साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतनउम्मीदवारों का चयन के लिए कोई एग्जाम नहीं होगा। उनका सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू होगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति घंटे 1000 रुपए सैलरी मिलेगी। 1000 रुपए/माह परिवहन और 1000 रुपए/माह मोबाइल प्रतिपूर्ति के लिए। कोई अन्य भत्ते/सुविधाएं प्रदान नहीं की जाएंगी।
ऐसे करें आवेदन- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट
rbi.org.inपर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- RBI Assistant Recruitment 2023 पर क्लिक करें।
- एप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। सभी डिटेल्स पढ़ें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
ऐसे करें ऑफलाइन आवेदनऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इसे नीचे दिए गए पते पर भेजें :-रीजनल डायरेक्टर, ह्यूमन रिर्सोसेज मैनेजमेंट डिपार्टमेंटरिक्रूटमेंट सेक्शन, रिजर्व बैंक ऑफ इंडियामुंबई रीजनल ऑफिस, शहीद भगत सिंह रोडफोर्ट, मुंबई – 400001.