न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan High Court : 5670 पदों के लिए खत्म हुआ इंतजार, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान हाई कोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 5000 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 6:51:05

Rajasthan High Court : 5670 पदों के लिए खत्म हुआ इंतजार, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान हाई कोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 5000 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान एचएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार (27 जून) से शुरू कर दी गई है। ये भर्तियां आरएचसी, आरएसजेए, आरएसएलएसए, जिला न्यायालयों और डीएलएसए के लिए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य 5670 रिक्तियों को भरना है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार का कम से कम 10वीं (माध्यमिक) पास होना आवश्यक है, जो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हो। देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। साथ ही राजस्थान की संस्कृति की समझ भी आवश्यक है। न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी। एससी/एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र में 5 साल, सामान्य व ईडब्ल्यूएस की महिला अभ्यर्थियों को भी 5 साल और एससी/एसटी, ओबीसी व एमबीसी की महिला अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

राजस्थान हाई कोर्ट की इस नौकरी के लिए अनारक्षित श्रेणी/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/ईबीएस (क्रीमी लेयर)/अन्य राज्यों के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में 650 रुपए, राज्य के ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर)/ईबीएस (गैर-क्रीमी लेयर)/अन्य राज्यों के अभ्यर्थी/ईडब्ल्यूएस को 550 रुपए और एससी, एसटी अभ्यर्थी/पूर्व सैनिक को 450 रुपए का भुगतान करना होगा। दिव्यांग वर्ग को कोई शुल्क नहीं देना है।

ऐसे होगा चयन

चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा। दोनों के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनेगी और इसके अनुसार भर्ती होगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की लिखित परीक्षा 85 और इंटरव्यू 15 अंक का होगा।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhcraj.nic.inपर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती टैब पर जाएं।
- राजस्थान HC श्रेणी IV आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?