न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RHC : 222 सिविल जज की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू

राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) ने सिविल न्यायाधीश संवर्ग में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिट्रेट के पदों पर भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Apr 2024 5:24:57

RHC : 222 सिविल जज की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू

राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) ने सिविल न्यायाधीश संवर्ग में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिट्रेट के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। RHC की ओर से 9 अप्रैल को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 222 सिविल जज की भर्ती की जानी है। इनमें से 87 पद अनारक्षित हैं जिनके लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। शेष पद राजस्थान के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। वर्ष 2022 के 83, वर्ष 2023 के 57 और वर्ष 2024 के 82 पदों को मिलाकर कुल 222 पदों के लिए भर्ती होगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर एक्टिव लिंक पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 मई तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें इस भर्ती के लिए आवेदन के दौरान 1250 रुपए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से 9 मई तक करना होगा। यह शुल्क राजस्थान के OBC/EBC उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपए तथा SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 77840 से 136520 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhcraj.nic.inपर जाएं।
- होमपेज पर ‘राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?