न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन, बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन

भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। रेलवे ने नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR), रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने कटिहार (KIR) और टीडीएच वर्कशॉप, अलीपुरद्वार (APDJ), रंगिया (RNY) वर्कशॉप और यूनिट्स में अप्रैंटिस के कुल 5,636 पदों पर बंपर भर्ती निकली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jun 2022 12:31:02

रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन, बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन

भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट में विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस की 5636 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, कटिहार और टीडीएच कार्यशाला के लिए 919 पद, अलीपुरद्वार के लिए 522 पद, रंगिया के लिए 551 पद, लुमडिंग के लिए 1140 पद, तिनसुकिया के लिए 547 पद, न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप के लिए 1,110 पद और डिब्रूगढ़ वर्कशॉप के लिए 847 पद पर भर्तियां निकलीं हैं। जिसके लिए 24 साल तक की उम्र के 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in इन पर जाकर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे द्वारा निकली गई बम्पर भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना परीक्षा के सीधे 10वीं के नंबर के आधार पर किया जाएगा। भारतीय रेलवे एनएफआर अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। उम्मीदवार ऑनलाइन भुगतान विधियों जैसे डेबिट कार्ड, यूपीआई, आदि के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। महिलाओं को इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा एसटी/एससी उम्मीदवारों को भी एप्लिकेशन फीस में छूट दी गई है।

योग्यता

- न्यूनतम आवश्यक योग्यता के तहत छात्रों ने कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 15 वर्ष है और ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष है। आयु की गणना का आधार 1 मई, 2022 रखा गया है।
- रिजर्व कैटेगरी में अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
- मैट्रिक और आईटीआई दोनों पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

यह हैं सिलेक्शन प्रोसेस

योग्य कैंडिडेट का सिलेक्शन 10वीं की परीक्षा एवं निर्धारित ट्रेड में हासिल किए अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वर्कशॉप और यूनिट में मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, अप्रेंटिस पंजीकरण लिंक देखें।
- फॉर्म भरें, आयु प्रमाण और एक फोटो अपलोड करें।
- इसे सबमिट करें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?