न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PSPCL : सहायक लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू, जानें...

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से सहायक लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 5:11:07

PSPCL : सहायक लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू, जानें...

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से सहायक लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज मंगलवार (26 दिसंबर) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 15 जनवरी तक है। कुल 2500 पदों में से जनरल के लिए 849, ईडब्ल्यूएस के लिए 250, एससी के लिए 375, बैकवर्ड क्लास के लिए 312, एक्स सर्विसमैन के लिए 259, पीडब्ल्यूडी के लिए 100, स्पोर्ट्स पर्सन के लिए 92 एवं फ्रीडम फाइटर के लिए 25 पद शामिल हैं। साथ ही 837 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

PSPCL में सहायक लाइनमैन पदों पर जिन उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनके पास लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के पास उच्च शिक्षा यानी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा है, उन पर तभी विचार किया जाएगा जब उनके पास न्यूनतम योग्यता यानी लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट हो।

ये है आयु सीमा

PSPCL में सहायक लाइनमैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

PSPCL में सहायक लाइनमैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 944 रुपए, एससी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 590 रुपए का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

ऐसे होगा चयन

सलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा। एग्जाम दो पार्ट में होगा, पार्ट वन और पार्ट टू। परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस (MCQ) पूछे जाएंगे जो 1-1 नंबर के होंगे। परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अगर परीक्षा की टाइमिंग की बात करें तो एग्जाम 3 घंटे का होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइटwww.pspcl.inपर जाएं।
- इसके बाद मेन पेज पर बुनियादी विवरण प्रदान करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन प्रक्रिया तक पहुंचें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन करें और कंफर्मेशन डाउनलोड करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?