न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB : उम्मीदवारों को मिल रहा है इन 1025 पदों के लिए भाग्य आजमाने का मौका, इस दिन से करें आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से 1000 से ज्यादा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Feb 2024 5:19:09

PNB : उम्मीदवारों को मिल रहा है इन 1025 पदों के लिए भाग्य आजमाने का मौका, इस दिन से करें आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से 1000 से ज्यादा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑफिसर-क्रेडिट, मैनेजर-फॉरेक्स, मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी और सीनियर मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी के कुल 1025 पदों (PNB SO recruitment 2024) पर भर्ती की जानी है। इनमें सबसे अधिक 1000 वेकेंसी ऑफिसर-क्रेडिट की है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pnbindia.in/के करिअर सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से संबंधित एप्लीकेशन पेज पर जाकर एप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार निर्धारित लास्ट डेट 25 फरवरी तक एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। हालांकि आवेदन से पहले उम्मीदवार अधिसूचना में दिए गए विवरण को ध्यान से पढ़ लें।

ये है आवेदन शुल्क

पंजाब नेशनल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1180 रुपए का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 59 रुपए ही है। भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टर कार्ड), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट या यूपीआई का उपयोग करके स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

ऑफिसर क्रेडिट पदों के लिए उम्मीदवारों को सीए या सीएमए या सीएफए या फुल टाइम एमबीए कम के कम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आयु 1 जनवरी 2024 को 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

मिलेगा इतना वेतन

पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद के लिए चुने जाने पर उम्मीदवारों को 36 हजार से लेकर 78 हजार रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

ऐसे होगा चयन

पंजाब नेशनल बैंक में जॉब करने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड पास करने होंगे। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। अवधि 2 घंटे रहेगी। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को 50 अंकों का इंटरव्यू राउंड पास करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.pnbindia.in/पर जाएं।
- Recruitment/Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब "RECRUITMENT FOR 1025 POSTS OF SPECIALIST OFFICERS UNDER HRP 2024-25" पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर रजिस्ट्रेशन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करके डाउनलोड करें।
- इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?