Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑयल इंडिया : इन 102 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, चयन होने पर मिलेगा शानदार वेतन

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न विषयों में ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी के विभिन्न पदों पर 100 से ज्यादा भर्ती निकाली है। उम्मीदवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 7:42:52

ऑयल इंडिया : इन 102 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, चयन होने पर मिलेगा शानदार वेतन

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न विषयों में ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी के विभिन्न पदों पर 100 से ज्यादा भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑयल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइटoil-india.comके माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त से जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर निर्धारित की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 102 पद भरे जाएंगे।

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर – 3 पद
सीनियर ऑफिसर – 97 पद
कॉन्फिडेंशियल सेक्रेटरी – 01 पद
हिंदी ऑफिसर – 01 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग, फाईनेंस, एचआर, आईटी, लॉ, जियोलॉजी में बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए आईसीएआई, आईसीएसआई, एमबीए या पीजीडीएम की डिग्री जरूरी है। ग्रेड-A पद के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 42 साल, ग्रेड-B के लिए 34 साल और ग्रेड-C के लिए 42 साल है। आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 + जीएसटी का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस/भूतपूर्व सैनिक नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर होगा। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग सैलरी निर्धारित की गई है। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को 80000 से 2,20,000 रुपए, सीनियर ऑफिसर को 60000 से 1,80,000 रुपए तथा कॉन्फिडेंशियल सेक्रेटरी व हिंदी ऑफिसर को 50000 से 1,60,000 रुपए प्रति महीने मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटoil-india.comपर जाएं।
- होमपेज पर जाने के बाद OIL for All टैब में Career At OIL पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां Current Openings पर क्लिक करें।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, वहां Recruitment of Executives in Grade A, B & C लिंक परक्लिक करें।
- फिर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, वहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को दर्ज करें।
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म चेक करने के बाद सबमिट कर दें।
- आखिर में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology