न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NTPC : इन 250 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर ये खास चीजें जानें

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शनिवार (14 सितंबर) से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Sep 2024 5:40:00

NTPC : इन 250 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर ये खास चीजें जानें

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शनिवार (14 सितंबर) से शुरू हो गई। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ntpc.co.in/पर जाकर 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

ये है पोस्ट डिटेल

विभिन्न क्षेत्रों में डिप्टी मैनेजर के कुल 250 पद खाली हैं। इलेक्ट्रिकल इरेक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 45, मैकेनिकल इरेक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 95, सी एंड आई इरेक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 35 और सिविल कंस्ट्रक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 75 पद खाली हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

संबंधित क्षेत्र में 60% अंकों के साथ बी.ई या बीटेक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास संबंधित क्षेत्र में पावर सेक्टर में काम करने का 3 से लेकर 10 साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है। नियमों के तहत एससी/एसटी को आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी के डिग्री के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान सामान्य/ओबीसी/ईडब्यलूएस उम्मीदवारों को 300 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/एक्सएसएम वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार शॉर्ट लिस्ट तैयार की जाएगी। शॉर्ट लिस्ट में शामिल कैंडीडेट्स को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नियुक्ति के बाद हर महीने 70 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले NTPC की ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ntpc.co.in/पर जाएं।
- “Jobs” के सेक्शन में जाकर NTPC डिप्टी मैनेजर भर्ती के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- नए यूजर्स पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- लॉग इन करने के बाद आवेदन पत्र को सही से भरें। सारी जानकारी सही दर्ज करें।
- फोटो और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?