न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NPCIL : अब तक 337 पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं तो मिल रहा है इस दिन तक एक और मौका

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की ओर से डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 6:24:42

NPCIL : अब तक 337 पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं तो मिल रहा है इस दिन तक एक और मौका

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की ओर से डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार किसी न किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। अब वे आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.inपर जाकर 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पहले लास्ट डेट 21 जुलाई थी।

ये है पोस्ट डिटेल

एनपीसीआईएल की ओर से अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 337 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 122 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 94 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 121 पद निर्धारित किए गए है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

ट्रेड अप्रेंटिस में आवेदन करने के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्ष आईटीआई या दो वर्षीय आईटीआई किया हो। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा किया हो। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में स्नातक पूरा किया हो।

ये है आयु सीमा

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 14 व अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष है। एससी व एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना स्टाइपेंड

उम्मीदवारों का चयन आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। ट्रेड अप्रेंटिस में चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 7700 से लेकर 8050 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए चयनितों को 8000 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए चयनितों को प्रति माह 9000 रुपए स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- पहले NAPS (आईटीआई के लिए) या NATS (डिप्लोमा/डिग्री के लिए) पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रोफाइल संबंधित पोर्टल पर पूरी तरह से भरा और स्वीकृत है।
- पंजीकरण के बाद आधिकारिक एनपीसीआईएल वेबसाइटnpcil.nic.inपर जाएं।
- संबंधित प्रशिक्षु विज्ञापन का चयन करें और "आवेदन करें" पर क्लिक करें।
- सभी व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- मार्कशीट, फोटो, आईडी प्रूफ जैसे दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करना जरूरी है।
- फॉर्म पूरा करने के बाद सभी विवरण अवश्य देख लें।
- आवेदन 'वरिष्ठ प्रबंधक (एचआरएम) कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड कुडनकुलम पोस्ट ऑफिस, राधापुरम तालुका, तिरुनेलवेली जिला, तमिलनाडु - 627106' पते पर भेजें।
- आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?