न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NIT पटना : 54 पदों पर होगी भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं ऑफलाइन आवेदन

बिहार के पटना स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन मांगे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 6:03:59

NIT पटना : 54 पदों पर होगी भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं ऑफलाइन आवेदन

बिहार के पटना स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये भर्तियां ग्रेड 2 और ग्रेड 1 सहित विभिन्न ग्रेड वाले असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों के लिए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी 30 अप्रैल तक सबमिट करनी होगी।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 54 पदों पर भर्ती की जाएगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 : 30 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 : 10 पद
एसोसिएट प्रोफेसर : 8 पद
प्रोफेसर : 6 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

हर पद के लिए अलग-अलग योग्यताएं जरूरी हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई/बीएस या इंटीग्रेटेड यूजी/पीजी डिग्री होना जरूरी है। मान्यता प्राप्त संस्थान से रिसर्च अनुभव वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर शुरुआत में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें एक प्रजेंटेशन देना होगा और इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इन मूल्यांकनों के आधार पर अंतिम रूप से उनका चयन किया जाएगा।

मिलेगा इतना वेतन

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 के लिए चयन होने पर 70 हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 बनने पर हर महीने 1,01,500 रुपए, एसोसिएट प्रोफेसर को 1,39,600 रुपए और प्रोफेसर को 1,59,100 रुपए मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले एनआईटी पटना की आधिकारिक वेबसाइटnitp.ac.inपर जाएं।
- फिर भर्ती बटन पर क्लिक करें और एनआईटी फैकल्टी भर्ती के लिए ‘आवेदन करें’ विकल्प चुनकर फॉर्म भरें।
- आवेदन जमा करने पर एक विशिष्ट संख्या जनरेट होगी, जिसके बाद शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा।
- अब फॉर्म डाउनलोड करें, उसका प्रिंटआउट ले लें।

इसके बाद पूरा आवेदन पत्र 30 अप्रैल तक ‘निदेशक, एनआईटी पटना, अशोक राजपथ, पटना, 800005’ पते पर भेज दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?