न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NIT जमशेदपुर : इन 33 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, आवेदन करने में अब नहीं करें ज्यादा देर क्योंकि…

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जूनियर इंजीनियर, फार्मासिस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 6:57:43

NIT जमशेदपुर : इन 33 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, आवेदन करने में अब नहीं करें ज्यादा देर क्योंकि…

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जूनियर इंजीनियर, फार्मासिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nitjsr.ac.in के माध्यम से 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसका मतलब है अब ज्यादा समय नहीं बचा। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत नॉन-टीचिंग पदों को भरा जाएगा। कुल 33 पदों पर नियुक्ति होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों के पास बी.ई./बी.टेक या एम.एससी./एमसीए की डिग्री संबंधित विषय में होनी चाहिए और 15 वर्षों का अनुभव अनिवार्य है। असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस, इनफॉर्मेशन साइंस या डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर्स डिग्री के साथ कम से कम 60% अंक आवश्यक हैं। फार्मासिस्ट पद के लिए अभ्यर्थियों ने 12वीं कक्षा साइंस (PCB/PCM) विषयों के साथ पास की होनी चाहिए। सीनियर असिस्टेंट पद के लिए 12वीं के साथ-साथ टाइपिंग स्पीड की भी शर्त रखी गई है। सभी पदों के लिए योग्यता पद के अनुसार तय की गई है। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 27, 30, 33, 35 या 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए ग्रुप A पदों पर 2000 रुपए, ग्रुप B पर 1000 रुपए और ग्रुप C पर 500 रुपए का शुल्क निर्धारित है। यह शुल्क यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग को शुल्क में छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। इसके बाद स्किल/ट्रेड टेस्ट और अंत में इंटरव्यू के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा। चयनितों को पद के अनुसार 25000 रुपए से 1,44,200 रुपए तक का बेसिक पे स्केल मिलेगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता, एचआरए, ट्रेवल अलाउंस सहित अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे कुल वेतन में और वृद्धि होगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटnitjsr.ac.inपर विजिट करें।
- नई भर्ती पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पेज खोलें। यहां नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, योग्यता, अनुभव आदि शामिल होगा।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क जमा करें।
- सब कुछ जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?