Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NICL : भरे जाएंगे प्रशासनिक अधिकारी के 266 पद, उम्मीदवारों के लिए इस दिन तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने प्रशासनिक अधिकारी के 266 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनआईसीएल की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 7:03:57

NICL : भरे जाएंगे प्रशासनिक अधिकारी के 266 पद, उम्मीदवारों के लिए इस दिन तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने प्रशासनिक अधिकारी के 266 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनआईसीएल की इस वेकेंसी में प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रिक्तियों में 170 पद जनरलिस्ट ऑफिसर और 96 पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर के हैं। आवेदन प्रक्रिया आज 12 जून से शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई तक जारी रहेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://nationalinsurance.nic.co.in/recruitmentपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

जनरलिस्ट ऑफिसर के उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55% अंक जरूरी है। अभ्यर्थियों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

एनआईसीएल भर्ती आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को मात्र 250 रुपए जमा कराने होंगे।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा और दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा (चरण I) 20 जुलाई के लिए संभावित है। मुख्य परीक्षा (चरण II) 31 अगस्त को होगी। आखिर में इंटरव्यू होगा। शुरुआती बेसिक सैलरी 50925-2500(14)-85925-2710(4)-96765 के स्केल में 50,925 रुपए होगा। अन्य भत्ते भी मिलेंगे। महानगरीय केंद्रों में कुल वेतन लगभग 90,000 रुपए प्रति माह होगा। अन्य लाभ जैसे कि PFRDA द्वारा शासित नई पेंशन योजना के तहत पेंशन, ग्रेच्युटी, LTS, चिकित्सा लाभ, समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा आदि भी मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://nationalinsurance.nic.co.in/recruitmentपर जाएं।
- होमपेज पर NIACL AO भर्ती 2023 अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको आवश्यक विवरण प्रदान करना होगा।
- उसके बाद आवेदन पत्र जमा करें।
- अब आपके फोन/ईमेल पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- उम्मीदवारों को उपरोक्त क्रेडेंशियल्स के साथ फिर से लॉग इन करना होगा।
- फिर आधिकारिक वेबसाइट पर उल्लिखित दिशानिर्देशों के साथ पूरी आवेदन प्रक्रिया को अंतिम रूप दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology