न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NGEL : इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के 182 पदों के लिए इस दिन से शुरू होने जा रही आवेदन प्रक्रिया

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 6:27:32

NGEL : इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के 182 पदों के लिए इस दिन से शुरू होने जा रही आवेदन प्रक्रिया

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 26 मार्च को जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 1 मई है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ngel.in/पर जाना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 182 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें इंजीनियर (आरई-सिविल) के 40, इंजीनियर (आरई-इलेक्ट्रिकल) के 80, इंजीनियर (आरई-मैकेनिकल) के 15, इंजीनियर (आरई-आईटी) के 4 और इंजीनियर (आरई-सी एंड एम) के 10, एग्जीक्यूटिव (आरई एचआर) के 7 और एग्जीक्यूटिव (आरई-फाइनेंस) के 26 पद शुमार हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बीई/बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अलग-अलग योग्यत निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास 1 से 3 साल तक का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए जमा करने होंगे। एससी, एसटी, PwBD, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को कुछ भी भुगतान नहीं करना यानी उनके लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले CBT एग्जाम होगा, जिसमें उम्मीदवारों के ज्ञान और योग्यता की जांच की जाएगी। इसके बाद उनके अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल सलेक्शन होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ngel.in/पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- फिर अपनी फीस जमा करके अंत में सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?