न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NCL : शुरू हुई 200 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, इन बातों को जानने से मिलेगी उम्मीदवारों को मदद

कोल माइनिंग कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 6:34:42

NCL : शुरू हुई 200 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, इन बातों को जानने से मिलेगी उम्मीदवारों को मदद

कोल माइनिंग कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती विभिन्न तकनीकी पदों के लिए है। निर्धारित योग्यता का पालन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आज गुरुवार (17 अप्रैल) से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई है। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर विजिट करें।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 200 पद उपलब्ध हैं। इनमें तकनीशियन फिटर ट्रेनी कैटेगरी III के 95 पद, तकनीशियन इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षु श्रेणी III के 95 पद और तकनीशियन वेल्डर प्रशिक्षु कैटेगरी III के 10 पद शामिल हैं। ये सभी पद तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार ने भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा उत्तीर्ण की हो और संबंधित ट्रेड या शाखा में आईटीआई का 2 वर्षीय कोर्स सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। साथ ही उसके पास 1 वर्ष का प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

एनसीएल तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटnclcil.inपर विजिट करें।
- होमपेज पर "Recruitment" या "Career" टैब पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, अनुभव आदि दर्ज करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं/आईटीआई प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
- भविष्य के लिए भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?