न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NCL : अप्रेंटिस के 1765 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, उम्मीदवारों के लिए ये बातें भी जानना जरूरी

भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 6:13:35

NCL : अप्रेंटिस के 1765 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, उम्मीदवारों के लिए ये बातें भी जानना जरूरी

भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज सोमवार (24 फरवरी) से शुरू हो गई है। भर्ती अभियान को लेकर शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 1765 है। इसमें से ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 227, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 597 और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 941 पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा होना जरूरी है। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष है।

मिलेगा इतना वेतन

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 9000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 8000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेड अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 1 वर्षीय ट्रेड सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को 7700 और 2 वर्षीय आईटीआई कोर्स वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपए स्टाइपेंड प्रति माह मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटwww.nclcil.inपर जाएं।
- होम पेज पर Menu ऑप्शन में जाकर करिअर ऑप्शन में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिंक परक्लिक करें।
- अब एप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें। भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिंट आउट रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?