न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 89 रिक्त पदों के लिए अब इस दिन तक कर सकेंगे एप्लाई

नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NSCL) की ओर से जूनियर ऑफिसर मैनेजमेंट ट्रेनी और ट्रेनी के 89 रिक्त पदों को भरने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 5:40:59

नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 89 रिक्त पदों के लिए अब इस दिन तक कर सकेंगे एप्लाई

नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NSCL) की ओर से जूनियर ऑफिसर मैनेजमेंट ट्रेनी और ट्रेनी के 89 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित थी जिसे अब NSCL ने बढ़ा दिया है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे वे अब 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट indiaseeds.com पर क्लिक करके भर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

एनएससी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हाई स्कूल डिप्लोमा या समकक्ष, साथ ही उच्च शिक्षा संस्थान से संबंधित क्षेत्र में प्रमाण पत्र, डिप्लोमा या डिग्री अर्जित करनी होगी।

ये है आयु सीमा

कनिष्ठ अधिकारी कानूनी - 30 वर्ष से अधिक नहीं
कनिष्ठ अधिकारी सतर्कता - 30 वर्ष से अधिक नहीं
प्रबंधन प्रशिक्षु - 27 वर्ष से अधिक नहीं
प्रशिक्षु - 27 वर्ष से अधिक नहीं

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भर सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम से भरे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित किया गया आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। एप्लीकेशन फीस 500 रुपए निर्धारित की गई है। एससी/एसटी/दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में उम्मीदवारों को सीबीटी एग्जाम में शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में निर्धारित अंक प्राप्त कर लेंगे उनको स्टेज 2 में इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंत में दोनों चरणों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

मिलेगा इतना वेतन

जूनियर ऑफिसर 1 (लीगल एंड विजिलेंस) के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 37224 रुपए प्रति माह, मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 55680 रुपए प्रति माह और ट्रेनी के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 23664 प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?