न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NIOS ने निकाली 62 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जानें इसकी पूरी प्रक्रिया और ये बातें भी

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन और उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने ग्रुप ए, ग्रुप बी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Nov 2023 5:41:46

NIOS ने निकाली 62 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जानें इसकी पूरी प्रक्रिया और ये बातें भी

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन और उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 62 पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज गुरुवार (30 नवंबर) से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 21 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर एक्टिव किए गए लिंक पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत कैंडिडेट्स पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद रजिस्टर्ड डिटेल से लॉग-इन करके अपनी एप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

एनआइओएस द्वारा जिन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है, उनमें ग्रुप सी के अंतर्गत मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पद शामिल हैं। इसी प्रकार ग्रुप बी के अंतर्गत सेक्शन ऑफिसर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, ईडीपी सुपरवाइजर, ग्राफिक आर्टिस्ट और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) शामिल हैं। दूसरी तरफ, ग्रुप ए में डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर और एकेडेमिक ऑफिसर की भर्ती होनी है।

ये है आवेदन शुल्क

एनआइओएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ग्रुप ए पदों के लिए 1500 रुपए तथा ग्रुप बी व सी पदों के लिए 1200 रुपए आवेदन शुल्क भरना होगा। हालांकि एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ग्रुप ए पदों के लिए 750 रुपए और 600/500 रुपए निर्धारित किया है। शुल्क को भी उम्मीदवारों को आवेदन की तिथियों में ही भरना होगा।

चयन होने पर मिलेगी ये सैलरी

उम्मीदवारों का चयन होने पर वेतन पद के मुताबिक है। ये एमटीएस पद के लिए 18000 से लेकर 56900 रुपए तक है। डायरेक्टर पद पर सैलरी 78000 से लेकर 2 लाख रुपए तक है। हर पद की सैलरी बढ़िया है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.nios.ac.in/vacancy.aspxपर जाएं।
- होम पेज पर "भर्ती" टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद "ऑनलाइन आवेदन करें" विकल्प चुनें।
- एक वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- अपने शैक्षिक दस्तावेजों और अन्य प्रमाणपत्रों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- निर्दिष्ट आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?