न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NALCO : 277 ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए है भर्ती अभियान, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने ग्रेजुएट इंजीनियर्स ट्रेनी पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 5:56:28

NALCO : 277 ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए है भर्ती अभियान, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने ग्रेजुएट इंजीनियर्स ट्रेनी पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के मुताबिक GATE 2023 स्कोर वाले योग्य उम्मीदवार NALCO की आधिकारिक वेबसाइट https://nalcoindia.com/के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज सोमवार (4 मार्च) से शुरू हो रही है और आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 2 अप्रैल है।

ये है वेकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान GATE 2023 के माध्यम से 277 ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

मैकेनिकल : 127
इलेक्ट्रिकल : 100
इंस्ट्रुमेंटेशन : 20
मेटलॉर्जी : 10
केमिकल : 13
केमेस्ट्री : 7

ये है शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को प्रासंगिक विषयों में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) भी पास करना होगा।

ये है आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु 2 अप्रैल को 30 वर्ष होनी चाहिए। जो उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी चाहते है वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर NALCO Recruitment Notification देख सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

इन पदों पर सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। विभागीय उम्मीदवारों सहित अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपए का भुगतान करना आवश्यक है।

ऐसे होगा चयन और ये मिलेगा वेतन

उम्मीदवारों का अंतिम चयन GATE 2023 में प्राप्त अंकों और इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। GATE नंबर और इंटरव्यू को दिए गए वेटेज क्रमशः 90% और 10% हैं। चयनित उम्मीदवारों को 40000 से 140000 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहलेhttps://nalcoindia.com/पर नाल्को के करिअर पेज पर जाएं।
- पात्रता के बारे में सुनिश्चित करने के लिए विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें।
- उम्मीदवारों को "अभी आवेदन करें" पर क्लिक करना होगा और उसके बाद खुद को सही तरीकेसे रजिस्टर करना होगा।
- उम्मीदवार जरूरी डिटेल के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और चरण दर चरण आगे बढ़ें।
- कंफर्मेशन पेज की एक कॉपी प्रिंट कर अपने पा सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?