न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NABARD में है 150 असिस्टेंट मैनेजर की आवश्यकता, भर्ती के लिए शुरू हो चुका है आवेदन, देर न करें

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 5:00:57

NABARD में है 150 असिस्टेंट मैनेजर की आवश्यकता, भर्ती के लिए शुरू हो चुका है आवेदन, देर न करें

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो भी कैंडिडेट्स निर्धारित योग्यता रखने के साथ इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं वे शनिवार (2 सितंबर) से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से एप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाना होगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 23 सितंबर है। अंतिम तारीख निकलने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए समय से फॉर्म भर दें। इन पदों पर आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बार नोटिफिकेशन को अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि आवेदन पत्र में गड़बड़ी पकड़ में आने पर फॉर्म मान्य नहीं होगा।

ये होनी चाहिए उम्र और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2023 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएट) होना जरूरी है।

जमा करानी होगी इतनी फीस

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उन्हें 800 रुपए का शुल्क अदा करना पड़ेगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल 150 रुपए का भुगतान करना है। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा और ऐसे होगा चयन

जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 16 अक्टूबर को होगा। हालांकि परीक्षा की यह तिथि अस्थायी है। इसका मतलब यह है कि इसमें बदलाव हो सकता है। ऐसे में सटीक डेट की जांच करने के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर नजर बनाए रखें। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार शामिल है। इन तीनों चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों का भर्ती के लिए चयन किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?