न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MPTRANSCO : 633 पदों पर होगा उम्मीदवारों का चयन, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPTRANSCO) की ओर से 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 6:10:47

MPTRANSCO : 633 पदों पर होगा उम्मीदवारों का चयन, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPTRANSCO) की ओर से 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.mptransco.in/पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों के पास 4 अगस्त तक मौका है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 633 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रांसमिशन) : 63 पद
लॉ ऑफिसर : 1 पद
जूनियर इंजीनियर (ट्रांसमिशन) : 247 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल) : 12
लाइन अटेंडेंट : 67 पद
सबस्टेशन अटेंडेंट : 229 पद
सर्वेयर अटेंडेंट : 14 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, डिप्लोमा व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष, मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला (सामान्य और ईडब्लूएस), मध्य प्रदेश के मूल निवासी पुरुष/महिला (आरक्षित वर्ग) और मध्य प्रदेश के मूल निवासी पुरुष महिला (शासकीय/निगम/मंडल/स्वशासी संस्थान एवं होम गार्ड कर्मचारी) की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1200 रुपए का भुगतान करना होगा। मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांगजन कैंडिडेट्स के लिए यह राशि 600 रुपए निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा। उन्हें प्रति माह 19500 रुपए से लेकर 177500 रुपए मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.mptransco.in/पर जाएं।
- करिअर सेक्शन पर क्लिक करें।
- Apply now पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?