न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MPPKVVCL : 2573 पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, उम्मीदवार अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर (MPPKVVCL) की ओर राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 6:09:25

MPPKVVCL : 2573 पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, उम्मीदवार अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर (MPPKVVCL) की ओर राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए 24 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। तब आवेदन की लास्ट डेट 23 जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसे अब 7 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। जो अभ्यर्थी किसी भी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए थे उन्हें एक और मौका मिल गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in/portal/ या iforms.mponline.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2573 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III : 818 पद
लाइन अटेंडेंट (डिस्ट्रीब्यूशन) : 1196 पद
सिक्योरिटी सब-इंस्पेक्टर : 7 पद
जूनियर इंजीनियर (प्लांट) मैकेनिकल : 14 पद
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) मैकेनिकल : 3 पद
जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) : 30 पद
जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट मैनेजर (Transmission/Distribution/Plant) इलेक्ट्रिकल : 237 पद
असिस्टेंट लॉ ऑफिसर/लॉ असिस्टेंट : 31 पद
असिस्टेंट मैनेजर (Personnel) : 12 पद
असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) : 4 पद
प्लांट असिस्टेंट मैकेनिकल : 46 पद
प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल : 28 पद
फार्मासिस्ट : 2 पद
स्टोरकीपर : 18 पद
जूनियर स्टेनोग्राफर : 18 पद
एएनएम : 5 पद
ड्रेसर (Bandage Man) : 3 पद
स्टाफ नर्स : 1 पद
लैब टेक्नीशियन : 5 पद
रेडियोग्राफर : 5 पद
ईसीजी टेक्नीशियन : 6 पद
फायरमैन : 5 पद
पब्लिकेशन ऑफिसर : 1 पद
सिक्योरिटी गार्ड : 31 पद
प्रोग्रामर : 6 पद
वेलफेयर असिस्टेंट : 3 पद
सिविल ऑपरेटर ट्रेनी : 38 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी ने पदानुसार 10th/12th ITI/डिग्री/डिप्लोमा/कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी/CPCT Exam/बैचलर डिग्री/इंजीनियरिंग डिग्री/एलएलबी/ANM/ B.Sc (Nursing) आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर होगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल एवं एमपी से अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1200 रुपए एवं एससी/एसटी/पीएच/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग को 600 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनितों को 19500-42700 रुपए प्रति माह मिलेंगे। सैलरी पदों के अनुसार अलग-अलग होगी।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटmponline.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी