न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MPESB : 10758 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर से खुली एप्लीकेशन विंडो, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने तृतीय वर्ग के शिक्षकों की भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए युवाओं को एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 6:37:38

MPESB : 10758 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर से खुली एप्लीकेशन विंडो, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने तृतीय वर्ग के शिक्षकों की भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए युवाओं को एक और मौका दिया है। एप्लीकेशन विंडो फिर से खोल दी गई है। अभ्यर्थी 17 मार्च तक esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। न्यायालय के आदेश के बाद यह फैसला किया गया है। पहले भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से 11 फरवरी तक चली थी

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के तहत कुल 10758 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षक (विषय) : 7929 पद (स्कूल शिक्षा विभाग-7082, जनजातीय कार्य विभाग-847)
माध्यमिक शिक्षक खेल : 338 पद
माध्यमिक शिक्षक संगीत (गायन वादन): 392 पद
प्राथमिक शिक्षक खेल : 1377 पद (स्कूल शिक्षा विभाग-724, जनजातीय कार्य विभाग-653)
प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन वादन) : 452 पद (स्कूल शिक्षा विभाग-422, जनजातीय कार्य विभाग-30)
प्राथमिक शिक्षक नृत्य : 270 पद

इस दिन से होगी परीक्षा

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से किया जाएगा, जो दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट 2 बजे से 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सीधी, उज्जैन सहित राज्य के प्रमुख शहरों में होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

माध्यमिक शिक्षक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और दो वर्षीय शिक्षा स्नातक डिग्री होनी चाहिए। खेल शिक्षक के लिए शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। इसके अलावा जो उम्मीदवार एमपी खेल पात्रता परीक्षा 2023 में पास हुए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। संगीत शिक्षक के लिए संगीत में डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है और इस पद के लिए माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन पात्रता परीक्षा 2023 में पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्राथमिक शिक्षक में खेल शिक्षक के लिए शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। संगीत शिक्षक के लिए संगीत में डिग्री या डिप्लोमा और नृत्य में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी) के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकृत ईमेल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क भुगतान पूरा करें।
- अब आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसकी एक कॉपी ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?