न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP हाई कोर्ट में 1174 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जानें योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

MP हाई कोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 17 अगस्त से शुरू होंगे। जानें योग्यता, फीस, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 18 Aug 2026 9:24:07

MP हाई कोर्ट में 1174 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जानें योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हाई कोर्ट की ओर से बड़ा अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायालयों में असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तय की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर सुधार का मौका भी दिया जाएगा। करेक्शन विंडो 19 सितंबर से 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

1174 पदों का कैटेगरी वाइज ब्योरा

इस भर्ती अभियान के तहत मध्य प्रदेश के विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों के प्रतिष्ठानों में असिस्टेंट ग्रेड-3 के कुल 1174 पद भरे जाएंगे। आरक्षण के अनुसार पदों का ब्योरा इस प्रकार है:

अनारक्षित वर्ग: 314 पद
एससी: 181 पद
एसटी: 236 पद
ओबीसी: 325 पद
ईडब्ल्यूएस: 118 पद

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी और संबंधित पद के लिए निर्धारित नियमों को ध्यान से देखना होगा।

ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर योग्यता जरूरी

असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा कंप्यूटर से जुड़ी योग्यता भी अनिवार्य रखी गई है।

उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त एजेंसी का वैध CPCT स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा एक वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा, सरकारी आईटीआई से COPA या मान्य कंप्यूटर संबंधी उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हो सकते हैं।

नोटिफिकेशन में BCA, MCA, BE/BTech, MSc, ME/MTech और संबंधित कंप्यूटर डिप्लोमा जैसी योग्यताओं को भी स्वीकार किया गया है।

18 से 40 वर्ष तक की आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों और मध्य प्रदेश से बाहर के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं पात्र आरक्षित वर्गों, महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग अभ्यर्थियों और निर्धारित श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है और इन वर्गों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष तक हो सकती है।

किसे कितनी फीस देनी होगी?

आवेदन शुल्क भी उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग और मध्य प्रदेश से बाहर के उम्मीदवारों को 200 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ 743.40 रुपये अन्य शुल्क देना होगा। इस तरह इन उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क 943.40 रुपये होगा।

वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी OBC, SC, ST और EWS उम्मीदवारों के साथ सभी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क शून्य रखा गया है। इन उम्मीदवारों को केवल 743.40 रुपये अन्य शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

दो चरणों में होगा चयन

असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर चयन प्रक्रिया दो प्रमुख चरणों में पूरी होगी। पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए हिंदी टाइपिंग स्किल टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा।

इसके बाद जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य निर्धारित औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है।

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन, गणित एवं तार्किक तर्क, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

हिंदी टाइपिंग टेस्ट

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग स्किल टेस्ट देना होगा। यह परीक्षा 50 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को करीब 350 शब्द टाइप करने होंगे और इसके लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

MP हाई कोर्ट की वेबसाइट से करें आवेदन

असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ये चरण अपनाने होंगे:

सबसे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के Recruitment-Result सेक्शन में जाएं।
असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती से संबंधित लिंक को चुनें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें।
आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म और फीस रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे है। आवेदन से पहले भर्ती की पात्रता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक जांचना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में JE के 874 पदों पर बंपर भर्ती, 16 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और परीक्षा की पूरी डिटेल

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल