Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र मेट्रो : इन 151 पदों पर होगी भर्ती, जानें-उम्मीदवार कब से कब तक कर पाएंगे आवेदन

महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAHA-Metro) ने जूनियर इंजीनियर सहित कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 6:15:53

महाराष्ट्र मेट्रो : इन 151 पदों पर होगी भर्ती, जानें-उम्मीदवार कब से कब तक कर पाएंगे आवेदन

महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAHA-Metro) ने जूनियर इंजीनियर सहित कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 5 जून से आधिकारिक वेबसाइट https://www.mahametro.org/ पर जाकर 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी ऑफलाइन माध्यम से भी संबंधित पते पर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करनी होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Arch, B.Tech, BE, CA या ICWA की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 400 रुपए, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी। पदों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपए से 2,80,000 रुपए प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारmahametro.orgकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर संबंधित मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में भेजना होगा।

नागपुर मेट्रो, नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1 और ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस पते पर भेजें :-

जनरल मैनेजर (HR)
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
मेट्रो भवन, दीक्षाभूमि के पास, नागपुर – 440 010

पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए इस पते पर भेजें

जनरल मैनेजर (HR)
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन, न्यायमूर्ति रानाडे पथ, पुणे – 411 005

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology