न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल के 3734 पदों के लिए भर्ती अभियान शुरू, महिलाओं के लिए हैं 270 वेकेंसी

कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल और लेडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार (1 मार्च) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Mar 2024 6:04:29

कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल के 3734 पदों के लिए भर्ती अभियान शुरू, महिलाओं के लिए हैं 270 वेकेंसी

कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल और लेडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार (1 मार्च) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 29 मार्च रात 11.59 बजे तक है। उम्मीदवार तय तिथि से पहले आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3734 पदों को भरना है, जिनमें से 270 रिक्तियां महिला कॉन्स्टेबल के लिए हैं।

ये है आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

1 जनवरी 2024 को आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है। पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवेदक को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से माध्यमिक परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

बंगाल के एससी, एसटी अभ्यर्थियों को छोड़कर बाकी सभी अभ्यर्थियों को 170 रुपए देने होंगे। वहीं एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 20 रुपए आवेदन शुल्क है।

ऐसे होगा चयन

कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल और लेडी कॉन्स्टेबल के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण (PMT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), अंतिम लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। अंत में उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर से भी गुजरना होगा।

ऐसे करें आवेदन

- पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइटhttps://prb.wb.gov.in/पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे टैब Recruitment पर क्लिक करें।
- अब यहां कांस्टेबल भर्ती विज्ञापन के नोटिफकेशन "Recruitment to the posts of Constables/ Lady Constables in Kolkata Police - 2024" पर क्लिक करें।
- अब नया पेज आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अगले पेज पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा कराएं।
- भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म प्रिंटआउट कराकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?