Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती: 15 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश — 5 दिसंबर तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

उत्तर प्रदेश में जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो रही है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक किए जा सकेंगे। कुल 1,894 पदों पर नियुक्ति होगी, जिसमें विद्यालय स्तर पर आरक्षण भी लागू रहेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 9:01:47

जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती: 15 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश — 5 दिसंबर तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया आखिरकार शुरू होने जा रही है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इससे बीते चार वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। जारी आदेश के अनुसार, प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक चयन परीक्षा 2021 के संशोधित परिणाम में सफल उम्मीदवारों से रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक लिए जाएंगे। भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी — जैसे आवेदन प्रारूप, दिशानिर्देश, समय-सारिणी और अन्य विवरण — 3 नवंबर से विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

कुल रिक्त पद और चयन विवरण


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,894 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 1,504 पद सहायक अध्यापक और 390 पद प्रधानाध्यापक के शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 43,000 अभ्यर्थियों का चयन प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि भर्ती परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी और परिणाम 15 नवंबर 2021 को घोषित किए गए थे।
कोर्ट केस और संशोधित परिणाम

परिणाम घोषित होने के बाद अंकों की विसंगतियों को लेकर कई अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। हाई कोर्ट के निर्देश पर शासन ने 12 अप्रैल 2022 को शिकायतों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया। प्राप्त 571 शिकायतों में से 132 सही पाई गईं। इसके बाद 6 सितंबर 2022 को संशोधित परिणाम जारी किया गया। इसमें सहायक अध्यापक परीक्षा में शामिल 2,71,071 उम्मीदवारों में से 42,066 और प्रधानाध्यापक परीक्षा में शामिल 14,931 में से 1,544 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।

अब लागू होगा विद्यालय स्तर पर आरक्षण

इस बार की भर्ती में एक बड़ा बदलाव यह है कि विद्यालय स्तर पर आरक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी। पहले 1 जनवरी 2020 के शासनादेश में इसका उल्लेख नहीं था, लेकिन विधिक सलाह लेने के बाद विभाग ने इसे लागू करने का निर्णय लिया है। अब एडेड जूनियर हाई स्कूलों में भी वही आरक्षण व्यवस्था लागू होगी जो सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की टीजीटी-पीजीटी भर्ती में होती है।

चार साल लंबा इंतजार और संघर्ष

इस भर्ती प्रक्रिया में करीब चार वर्षों की देरी ने अभ्यर्थियों में असंतोष फैला दिया था। वे लगातार प्रदर्शन, ज्ञापन और मांगों के माध्यम से प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार, अब भर्ती प्रक्रिया के आदेश जारी होने से उम्मीदों को नया बल मिला है, और हजारों अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का रास्ता फिर से खुल गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology