न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JSSC : उम्मीदवारों के पास 1733 पदों के लिए जोर लगाने का मौका, आवेदन के लिए इस दिन तक करें इंतजार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कक्षपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य के गृह, कारा और आपदा प्रबंधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 7:11:20

JSSC : उम्मीदवारों के पास 1733 पदों के लिए जोर लगाने का मौका, आवेदन के लिए इस दिन तक करें इंतजार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कक्षपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य के गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग के तहत कक्षपाल (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 8 दिसंबर है। फीस भुगतान और दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा 10 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को 11 से 13 दिसंबर तक आवेदन में सुधार करने का भी मौका मिलेगा।

ये है पोस्ट डिटेल

कक्षपाल के कुल 1733 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पुरुष के 1634 (165 पद भूतपूर्व सैनिक, 413 होमगार्ड और बाकी 1056 अन्य उम्मीदवारों के लिए है), जबकि महिलाओं के लिए 64 पद हैं। सहायक कारापाल के भी 42 पदों पर नियुक्ति होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है। अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। अति पिछड़ा वर्ग पुरुष को 2 वर्ष, अनारक्षित EWS महिला को 3 वर्ष और SC-ST पुरुष व महिला को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है शारीरिक योग्यता

पुरुषों में अनारक्षित, EWS, अति पिछड़ा वर्ग के लिए लंबाई 160 सेमी, छाती 81 सेमी, SC-ST के लिए लंबाई 155 सेमी, छाती 79 सेमी और महिलाओं के लिए लंबाई कम से कम 148 सेमी रखी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। SC-ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह राशि 50 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को चयन के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड और एफिशिएंसी टेस्ट, लिखित परीक्षा तथा मेडिकल जांच से गुजरना होगा। फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ को 6 मिनट में पूरा करना होगा। महिलाओं को 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। चयन के बाद उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत 19900 से 63200 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?