न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

झारखंड JSSC शिक्षक भर्ती 2026 के तहत 7299 पदों पर आवेदन शुरू हैं। जानें योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, वेतन और आवेदन प्रक्रिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 02 Oct 2026 8:50:02

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 7299 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत नियमित और बैकलॉग दोनों तरह के पदों को भरा जाना है। कुल 7299 रिक्तियों में 6101 नियमित पद हैं, जबकि 1198 पद बैकलॉग श्रेणी के हैं। भर्ती कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग विषयों में की जाएगी।

किस विषय में कितने पद हैं?

JSSC की ओर से जारी भर्ती में इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के लिए कक्षा 1 से 5 के कुल 2756 पद रखे गए हैं। वहीं कक्षा 6 से 8 के लिए ग्रेजुएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के अलग-अलग विषयों में पद निर्धारित किए गए हैं।

भाषा ज्ञान के लिए 1887 पद, सामाजिक विज्ञान के लिए 908 पद तथा विज्ञान और गणित के लिए 1748 पद शामिल हैं। इन सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 7299 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?


कक्षा 1 से 5 के शिक्षक पदों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ निर्धारित दो वर्षीय डिप्लोमा या चार वर्षीय बीईबीएड जैसी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। संबंधित स्तर की जेटीईटी परीक्षा पास करना भी आवश्यक है।

कक्षा 6 से 8 के पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री के साथ निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता मांगी गई है। इसमें दो वर्षीय डीईईडी, बीएड या चार वर्षीय बीएबीए-बीएससीबीएड जैसी योग्यताएं शामिल हैं। इन पदों के लिए भी संबंधित स्तर की जेटीईटी पात्रता जरूरी है।

इस भर्ती में ऐसे उम्मीदवारों के लिए भी पात्रता निर्धारित की गई है, जो झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के तहत पैरा टीचर के रूप में कार्यरत हैं। संबंधित उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल की लगातार सेवा पूरी होना आवश्यक है।

उम्र सीमा क्या है?

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा भर्ती के निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होगी। कार्यरत पैरा टीचर्स के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान है और इस छूट के बाद आयु सीमा 58 वर्ष तक हो सकती है।

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। सामान्य वर्ग, ईबीसी-1, ईबीसी-2 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

झारखंड के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। वहीं 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

लिखित परीक्षा से होगा चयन


उम्मीदवारों का चयन एक चरण की मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा ओएमआर या कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जा सकती है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

कक्षा 1 से 5 के लिए परीक्षा में तीन पेपर होंगे। इनमें मातृभाषा, चयनित क्षेत्रीय भाषा तथा सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाओं के साथ सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और गणित से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

कक्षा 6 से 8 के लिए चार पेपर होंगे। इनमें मातृभाषा और चयनित क्षेत्रीय भाषा के अलावा सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाओं तथा संबंधित वैकल्पिक विषय से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

चयन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

भर्ती के तहत चयनित इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को पे लेवल-4 के अनुसार 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं ग्रेजुएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के लिए पे लेवल-5 निर्धारित है, जिसमें वेतनमान 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक होगा।

JSSC शिक्षक भर्ती 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। वहां JTAACCE 2026 शिक्षक भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक खोलकर पंजीकरण करना होगा।

पंजीकरण पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से आवेदन पत्र खोलें और मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से भरें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क भुगतान के बाद उम्मीदवार को अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

फॉर्म पूरा भरने के बाद सभी विवरणों को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। अंतिम रूप से आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार को कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा।

आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित है, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी