न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

JCI : 90 गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती के संबंध में हर जानकारी मिलेगी यहां

जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (JCI) ने आज मंगलवार (10 सितंबर) से विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 5:49:05

JCI : 90 गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती के संबंध में हर जानकारी मिलेगी यहां

जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (JCI) ने आज मंगलवार (10 सितंबर) से विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jutecorp.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी।

ये है पोस्ट डिटेल

भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 90 उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। इनमें जूनियर सहायक के 25, लेखाकार के 23 और जूनियर इंस्पेक्टर के 42 पद शामिल हैं। तीनों ही पद के लिए एज लिमिट 30 साल है। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों के पास भारत सरकार या उसके नियामक निकायों द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक डिग्री होनी चाहिए। लेखाकार पदों के लिए आपके पास एडवांस्ड अकाउंटेंसी और ऑडिटिंग पर ध्यान देने के साथ कॉमर्स में मास्टर डिग्री (एम.कॉम) होनी चाहिए और कम से कम 5 साल का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से कॉमर्स में बैचलर डिग्री (बी.कॉम) के साथ 7 साल का अनुभव स्वीकार्य है।

जूनियर इंस्पेक्टर के लिए 10+2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही कच्चे जूट की खरीद/बिक्री से संबंधित 3 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें ग्रेडिंग, वर्गीकरण, बेलिंग, भंडारण या परिवहन जैसे कार्य शामिल हैं। जूनियर सहायक के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर के उपयोग में कुशल होना चाहिए, विशेष रूप से एमएस वर्ड और एमएस एक्सेल और अंग्रेजी में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट टाइप करने में सक्षम होना चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी और ईएसएम श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना हेगा। पीडब्ल्यूडी/एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर चयनित होने के लिए आवेदकों को तीन चरणों से गुजरना होगा। ऑनलाइन लिखित परीक्षा से शुरुआत करनी होगी। यदि जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो कौशल परीक्षण भी पास करना होगा। ऑनलाइन परीक्षा और कौशल परीक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने पर सत्यापन के लिए दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

मिलेगा इतना वेतन

सलेक्ट होने पर सैलरी पद के मुताबिक है। अकाउंटेंट पद के लिए महीने के 28600 रुपए से लेकर 115000 रुपए तक सैलरी मिलेगी। जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंस्पेक्टर पद के लिए 21 हजार से 86 हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले भारतीय जूट निगम की आधिकारिक साइटjutecorp.inपर जाएं।
- “सार्वजनिक सूचना” टैब के अंतर्गत “भर्ती” अनुभाग देखें।
- जेसीआई भर्ती 2024 नोटिस ढूंढें और “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके एक खाता बनाएं।
- आवेदन डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए ईमेल पर भेजे गए लॉगिन विवरण का उपयोग करें।
- आवेदन फॉर्म पूरा करें और दस्तावेज, जैसे फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र और अंकतालिकाएं अपलोड करें।
- उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विकल्पों का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म की समीक्षा करें और प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे जमा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी